झारखण्ड धनबाद निरसा

शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा इसीएल महाप्रबंधक कार्यालय समीप खोला गया प्याऊ

धनबाद:- बढ़ती गर्मी तथा राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा द्वारा ईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय ,मुगमा के समीप प्याऊ खोला गया। जिसका उद्घाटन ईसीएल मुगमा एरिया के महाप्रबंधक डीके नायक ने फीता काटकर किया। उसके बाद शताक्षी महिला मंडल के सदस्यों ने सभी के बीच केला, चना, गुड़, मिठाई तथा पानी का वितरण किया। सभी आनेजाने वाले राहगीरों को रोक-रोक कर महाप्रबंधक की पत्नी व शताक्षी महिला मंडल मुगमा शाखा की अध्यक्षा सुचिता नायक एवं सदस्यों ने खुद पानी पिलाने की सेवा की । भीषण गर्मी में पानी का सेवन कर राहगीर काफी खुश दिखे। इस मौके पर मुगमा शाखा की अध्यक्षा सुचिता नायक ने कहा कि शताक्षी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पिता पांडा के निर्देश पर राहगीरों की सुविधा के लिए प्याऊ खोला गया है। जो कि पूरी गर्मी के मौसम के दौरान चालू रहेगा।

Related posts

लाल रणविजय नाथ शाहदेव की जयंती पर उमड़ा साहित्य व कला जगत, डीएसपीएमयू में हुआ वैचारिक विमर्श

admin

एसबीयू में एक्सपर्ट टॉक का आयोजन, कुलपति ने एक्सपर्ट टॉक की सराहना की

admin

पर्यावरणविद कौशल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ आम का पौधा देकर किया उत्साहवर्द्धन

admin

Leave a Comment