झारखण्ड राँची

शाम ढलते ही जगमगा उठता है एक्सपो का माहौल

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): जेसीआई राँची द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव में रौनक दिन की शॉपिंग के बाद शाम को और बढ़ जाती है। यहाँ न केवल खरीदारी का मजा है, बल्कि शाम के रंगारंग कार्यक्रम भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। राँची में एक ही छत के नीचे देश-विदेश के चुनिंदा स्टॉल और आकर्षक उत्पाद सभी को अपनी ओर खींच रहे हैं।

इस साल एक्सपो उत्सव खास है। आमतौर पर यह आयोजन 5 दिनों का होता था, लेकिन जेसीआई राँची ने पहली बार इसे 7 दिनों के लिए आयोजित किया है। इसका मतलब है कि राँचीवासियों के पास इस बार अधिक समय है बेहतरीन शॉपिंग करने और शानदार डिस्काउंट्स का लाभ उठाने का।

वहीं सोमवार को हुए “एक्सपो गॉट टैलेंट” प्रतियोगिता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से “एक्सपो एक्स सेशन” और शाम 5 बजे से योग प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है, जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है।

साथ ही, एक्सपो में देश के शीर्ष इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स और सभी प्रमुख चार और दो पहिया वाहन ब्रांड्स का प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है, जो हर किसी को आकर्षित कर रहे हैं। जेसीआई राँची द्वारा यह आयोजन हर साल नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

Related posts

कुमारडूबी थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

admin

सीएमपीडीआई एवं रामकृष्ण मिशन के बीच चिकित्सा उपकरणों को लेकर एमओयू

admin

मंजूरा में आज होगा भव्य सरहुल महोत्सव, रातभर कुड़मालि सरहुल गीत, झूमर व पांता नाच पर झूमेंगे ग्रामीण

admin

Leave a Comment