Uncategorized

श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया लॉयोला दिवस

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : सेंट जेवियर्स स्कूल, बोकारो स्टील सिटी में संत इग्नेशियस लोयोला की पुण्य स्मृति में लॉयोला दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस उनके आदर्शों, सेवा-भाव, अनुशासन एवं नेतृत्व की प्रेरणा को समर्पित है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना-गीत से हुआ। इसके उपरांत मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने संत इग्नेशियस लोयोला के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायी नाटिका प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सभी ने सराहा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मिंज एस.जे. , फादर थॉमस रोड्रिग्स, उप-प्रधानाचार्य दीपक चौधरी, श्री देबाशीष गुप्ता, सिस्टर सुनीता व सिस्टर अनुपमा की गरिमामयी उपस्थित थे। फादर अरुण के प्रेरक उद्बोधन एवं ज़ेवियर एंथम के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *