Uncategorized

श्रावणी मेले में कांवरियों की सेवा में जुटी ‘इस्पात संजीवनी’, सैकड़ों श्रद्धालुओं को मिली चिकित्सा सुविधा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र की ओर से बैद्यनाथ धाम, देवघर में श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की निस्वार्थ सेवा के लिए पिछले ढाई दशकों से प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सीएसआर विभाग के तहत पिरामल स्वास्थ्य द्वारा संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ की टीम देवघर स्थित बोकारो इस्पात धर्मशाला में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

मेडिकल कंसल्टेंट, परिचारिका, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और बैद्यनाथ सेवा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की टीम लगातार कांवरियों के प्राथमिक उपचार में जुटी है। अब तक सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाएं और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त 2026 को इस्पात भवन परिसर से मेडिकल टीम को हरी झंडी दिखाकर देवघर रवाना किया गया था। श्रावणी मेले के दौरान टीम लगातार सेवा में जुटी रहेगी। यह पहल बीएसएल की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *