झारखण्ड राँची

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


जमशेदपुर (ख़बर आजतक) : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय एवं श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुणा मिश्रा ने मशाल प्रज्वलित कर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। फ्लैग मार्च, योग नृत्य और शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम में खेल भावना व अनुशासन का संदेश दिया गया।


अरुणा मिश्रा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, संतुलित आहार और पढ़ाई के साथ खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, वॉकिंग, शॉटपुट, डिस्कस और जैवलिन थ्रो में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को सुदृढ़ किया।

Related posts

निदेशक प्रभारी ने हॉट स्ट्रिप मिल विभाग  में सुरक्षा पहलुओं का लिया जायज़ा

admin

जेएमएम नगर समिति लोहरदगा ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

admin

भारत संपूर्ण मानव जाति का स्वतंत्रता का प्रतिपादक रहा है: डॉ प्रदीप वर्मा

admin

Leave a Comment