झारखण्ड राँची राजनीति

श्रीलंका के कैबिनेट मंत्री के साथ झारखंड चैम्बर की शिष्टाचार मुलाकात

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्रीलंका के अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक दौरे पर गए फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात श्रीलंका के हाईवे एंड ट्रांसपोर्ट व मास मिडिया मंत्री डॉ. बंदुला गुनावर्धने के साथ हुई। इस मुलाकात के दौरान झारखंड और श्रीलंका के बीच व्यापारिक व औद्योगिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। झारखंड चैम्बर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने झारखंड सरकार की औद्योगिक नीति, टूरिज्म नीति, टेक्सटाइल नीति को निवेशकों के अनुकूल बताते हुए प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे राज्य सरकार के प्रयासों से अवगत कराया।केंद्रीय मंत्री डॉ बंदुला गुनावर्धने ने श्रीलंका में निवेश के लिए सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया और झारखंड के व्यापारियों व उद्यमियों को श्रीलंका में निवेश के लिए आमंत्रित किया।इस प्रतिनिधिमंडल में चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य निरंजन शर्मा, कमल सिंघानिया, नवीन अग्रवाल, सुभाष राजगढ़िया, विजय हरलालका, ग्यारसीलाल गोयल, सुनील सरावगी, संतोष अग्रवाल, विकास झाझरिया, रमेश साहू, चंद्रप्रकाश ढेलिया, संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकास सिंघानिया, श्रवण कुमार, विष्णु कुमार अग्रवाल, नवीन जैन शामिल थे।

Related posts

बोकारो : 29 सितम्बर को अमित के नेतृत्व में निकलेगा बाबूलाल मरांडी का भव्य रोड शो

Nitesh Verma

राँची : कांग्रेस बीजेपी के बताए हुए मार्ग पर चलने का कार्य कर रही है : विजय शंकर नायक

Nitesh Verma

डीपीएस चास में लोकतांत्रिक विधि से जूनियर छात्र-परिषद् का गठन, प्रमेश हेड बॉय व सरन्या हेड गर्ल चुनी गई

Nitesh Verma

Leave a Comment