झारखण्ड राँची

श्री राणी सती मंडल का 42वाँ वार्षिकोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया, 501 महिलाओं ने किया मंगला पाठ

दादी दादी बोल दादी सुन लेसी……..से दादीमय हुआ महोत्सव स्थल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): श्री राणी सती मंडल का 42वाँ वार्षिकोत्सव मारवाड़ी भवन मे अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिपूर्ण हर्षोल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री राणी सती दादी का दरबार का भव्य एवं अलौकिक नयनाभिराम श्रृंगार कोलकाता से आए कुशल कारीगरों एवं शिल्पकारो द्वारा किया गया। इस महोत्सव का शुभारंभ सुबह 7 बजे पंडित श्याम भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश पूजन किया। गणेश पूजन के मुख्य यजमान विनीता – विशाल सिंघानिया थे। तत्पश्चात संस्था के वरिष्ठ सदस्य सांवरमल बुधिया, बालकृष्ण परशुरामपुरिया सोहनलाल बंसल ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान से पूजन कर पावन अखंड ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कोलकाता के निशा सोनी एवं मोनू मोर के नेतृत्व में मंगल पाठ भजन कीर्तन किया गया।

वहीं मंगल पाठ में 501 महिलाएँ परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा मे सुसज्जित होकर दादी जी के जीवन चरित्र पर मंगल पाठ की एवं संगीतमय संकीर्तन पर खूब झूमी। इस दौरान श्री राणी सती दादी पंच देवताओं के साथ महल से बाहर आकर अपने भक्तों पर खूब आशीर्वाद बसाई पूरा दरबार दिनभर भक्तिमय एवं दादीमय से गुंजायमान रहा।

इस दौरान समाजसेवी कमल मोर एवं राजेश अग्रवाल ने दादी जी को चुनड़ी ओढ़ाकर अलौकिक श्रृंगार किया। एवं सवामणी एवं छप्पन भोग का भोग लगाया गया जिसमें तीन हजार से भी अधिक भक्तों ने श्री दादी जी का भोग ग्रहण किया। तत्पश्चात दादी जी के दरबार राँची के श्री हनुमान मंडल के भजन गायको द्वारा अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, ख्याति प्राप्त भजन गायक निशा सोनी एवं मोनू मोर ने अपने समधुर भजनों से गंगा प्रवाहित कर श्री राणी सती दादी जी के श्री चरणों में भजनों की लड़ी लगा दी।

इनके गाए भजनों मे:
नाचो गाओ खुशी मनाओ दादी आई है..
डोली चढ़कर दादी जी ससुराल चली..
दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी..
हारे हारे हारे तुम हारे के सहारे….
सजा है प्यारा दरबार दादी जी का…
मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुखाई..
भजनों पर हजारों भक्तगण झूमते रहे।

वहीं रात्रि 10 बजे सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न हुआ।

इस महोत्सव को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला, महोत्सव संयोजक निर्मल बुधिया, राजेंद्र केडिया, अरविंद मंगल, महेश कनोडिया, राजेश पोद्दार, मनोज अग्रवाल, पवन फोगला, अशोक सर्राफ, दिनेश गोयल, सुशील बजाज, अरुण बाजोरिया, हरीश अग्रवाल, मनीष बागला, सुमित गाड़ोदिया, राजन प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, विजय खोवाल, विशाल सिंघानिया, वीरेंद्र बंसल, भारत बगड़िया, मुकुंद परशुरामपुरिया, अभिषेक केडिया, कैलाश सामोता, अमित खुतेता, अशोक बांका, आनंद टाईवाला, मंटू अग्रवाल, विनोद टांटिया, रोहित सरावगी, संजय सर्राफ, आदि शामिल है।

Related posts

हेमन्त सरकार द्वारा बनाई गई एक भी नीति लोक कल्याणकारी नही : दीपक प्रकाश

Nitesh Verma

नवनामांकित छात्रों का चिन्मय विद्यालय मे भव्य स्वागत किया गया…

Nitesh Verma

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : विजय शंकर नायक

Nitesh Verma

Leave a Comment