झारखण्ड बोकारो

संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बोकारो में संविधान बचाने का संकल्प

बोकारो: संविधान दिवस पर बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जोधाडीह मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक अहम सभा आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार संविधान को कमजोर करने और संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनता के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है।
महथा ने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर कार्यकर्ता प्राण-आहुति देने तक को तैयार हैं। सभा में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग, न्यायपालिका और संसद जैसी संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंटू यादव,भोलू पासवान, देवाशीष मंडल, अवधेश यादव,कौशल किशोर, जमील अख्तर, अली अंसारी, नेहा यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभा कांग्रेस की एकजुटता और आगे की राजनीतिक रणनीति का संकेत मानी जा रही है।

Related posts

शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में चतरा डिवीजन की बैठक सम्पन्न, बोले अजय राय – “नौकरी के अनुभव के आधार पर पूर्व की तरह तय हो प्राथमिकतता

admin

सीएमपीडीआई द्वारा झारखंड की 50 महिला उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम समापन प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया

admin

ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर बोकारो में फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

admin

Leave a Comment