कसमार खेल झारखण्ड बोकारो

संविधान लाइव आओ जाग्रिक बनें, खेल की शुरुआत

रंजन वर्मा, कसमार

कसमार (ख़बर आजतक) : सशक्त लोकतंत्र के लिए सशक्त नागरिक की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से सहयोगिनी बोकारो जिले में 60 लड़कियों के साथ ‘संविधान लाइव ! आओ जाग्रिक बने ‘ सहभागी खेल से युवाओं में अपने मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों को समझते हुए सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक और मानसिक मुद्दों पर अपनी समझ बना रहे हैं।


यह खेल कसमार प्रखंड के पोंडा तथा दुर्गापुर पंचायत में खेला जा रहा है। इस संबंध में सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि पांच हफ्तों तक चलने वाले इस खेल में युवाओं को हर हफ्ते कर्तव्य या अधिकार के टास्क करना है। जिससे लड़कियां अपने कर्तव्य एवं संविधान के बारे में समझ विकसितकरेंगे। इस खेल में सहयोगिनी के प्रकाश महतो,कुमारी किरण मेंटरशिप कर रही है।


कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को एक सप्ताह के अंदर अपना टास्क पूरा करना पड़ता है। समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का कार्य युवा लड़कियां कर रही है जिस संविधान के साथ जोड़कर उनका नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम कम्युनिटी द यूथ कलेक्टिव दिल्ली और सहयोगिनी की ओर से चलाया जा रहा है।

Related posts

लापरवाही : झारखण्ड मे अधूरे बैंक गारंटी पर उत्पाद विभाग का करोड़ों का काम अलॉट

admin

ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा राजस्थान केे कोटा में होंगे सम्मानित

admin

महाशिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बोकारो, शिवालयों में उमड़ी भीड़

admin

Leave a Comment