झारखण्ड राँची

सम्मान के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गरिमामय विदाई


रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में शनिवार को भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले मुख्यालय के 16 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 201 सेवानिवृत्त कर्मियों को ससम्मान विदा किया गया।


समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवाकाल के अनुभवों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसने भावनात्मक माहौल बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह सहित सभी निदेशक एवं सीवीओ उपस्थित रहे।
सीएमडी ने अपने संबोधन में कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

Related posts

सीएमपीडीआई ने मनाया 51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस, मिला 6 पुरस्कारों का गौरव

admin

स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बोलीं, युवाओं से नवाचार और आत्मनिर्भरता की उम्मीद

admin

बोकारो : डीएवी-6 में वाद विवाद प्रतियोगिता में श्रद्धानंद सदन व विवेकानंद सदन प्रथम

admin

Leave a Comment