झारखण्ड बोकारो राँची

सरकार की उदासीन रवैये के कारण झारखण्ड राज्य का समूचित विकास नहीं हो पा रहा : अनुराग ठाकुर

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

बोकारो (ख़बर आजतक) : पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बोकारो में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के पिछड़ेपन को लेकर सभी पहलुओं पर अपने विचार रखे और बेहतर झारखंड बनाने के लिए युवाओं से आह्वान किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि झारखंड में खनिज संपदा के साथ-साथ मानव संसाधन मौजूद है।

इसके बावजूद देश के अन्य राज्यों की औसत बेरोजगारी दर से झारखंड की बेरोजगारी दर 1 प्रतिशत ज्यादा है। कहा कि यहां की सरकार को चाहिए कि झारखंड की खनिज संपदा का इस्तेमाल यहीं पर नए उद्योग धंधों व कल-कारखानों को खोलकर करे। ताकि यहां के युवाओं व बेरोजगारों को रोजगार के साथ-साथ राज्य का आर्थिक विकास भी हो पाए। उन्होंने कहा कि आखिर क्या कारण है कि उद्योगपति यहां अपना कल-कारखाना नहीं खोलना चाहते हैं। क्या यहां कानून व्यवस्था चरमरा गई है, क्या यहां अपराध ज्यादा है। झारखंड के साथ बने अन्य राज्य आगे बढ़ गए, तो झारखंड क्यों नहीं आगे बढ़ा। इस पर यहां की सरकार और जनता को मंथन करना होगा। झारखंड को मानइनिंग फंड से लगभग 9 हजार करोड़ रुपए सालाना राजस्व की प्राप्ति होती है। वहीं इसके साथ लगे ओड़िशा को 45 हजार करोड़ रुपए की सालाना आमदनी कैसे होती है। इसका विचार झारखंड सरकार नहीं करती है। ओड़िशा अपने खनिज संपदा को अपने राज्य में स्थापित कल-कारखानों में ही उपयोग करती है, जबकि झारखंड सरकार उसे बेच देती है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाया।
कार्यक्रम के दौरान बेहतर झारखंड संस्था के संस्थापक विवेक सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में आए मुद्दे को सिर्फ चर्चा तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा, उसे धरातल पर भी उतारा जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी आना था, लेकिन वे किसी कारणवश वे यहां नहीं आ सके। पर बाबूलाल मरांडी ने अपना वीडियो संदेश भेजकर मौजूद लोगों को कार्यक्रम की शुभकामना दी। कार्यक्रम में मिहिर सिंह, अविनाश कुमार, अजित कुमार, राकेश कुमार मधु, निवारण महतो, झारखंड माहथा, शांभवी आदि मौजूद रहे।

Related posts

वेदांता ईएसएल द्वारा आयोजित किया गया सीएसआर वॉकाथॉन हुआ सफल

admin

पलामू : पत्थर से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin

धनबाद : शहीद हीरा झा का 10वां शहादत मनाया गया

admin

Leave a Comment