झारखण्ड बोकारो

सरना धर्म कोड की मांग को ले कर आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से एन एच 23 सड़क को किया जाम

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पेटरवार तेनूचौक एन एच 23 सड़क को एक घंटे के लिए जाम कर दिया। नेतृत्व कर रहे आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि कल15 नवंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिरसा मुंडा जयंती सह झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु खूंटी पहुंच रहे हैं। झारखण्ड और आदिवासी हित में वे अनेकों घोषणा कर सकते हैं।हम आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से उनका स्वागत करते हैं,साथ ही मांग करते हैं कि लाम्बे समय से जो हम प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड का मांग है, उसकी घोषणा करें।इसी मांग को लेकर हमारे आदिवासी सेंगेल अभियान के बीर योद्धा चंद्र मोहन मार्डी पेटरवार बोकारो जिला, कान्हू राम टुडू सोनवा प्रखंड पश्चिम सिंहभूम जिला, बिक्रम हेम्ब्रम और पृथ्वी मुर्मू बागबेड़ा थाना पूर्वी सिंहभूम जिला झारखंड, ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा यदि सरना धर्म कोड की घोषणा नहीं किए जाने पर 15 नवंबर को 4 बजे आत्म दाह का घोषणा किया है। लेकिन प्रशासन के द्वारा इन नेताओं को 13 नवंबर को रात 12.00 बजे ही गिरफ्तार किया गया।हम आदिवासी सेंगेल अभियान इसका पुरजोर विरोध करते हैं। चूंकि प्रशासन के द्वारा सरना धर्म कोड की मांग को कमजोर करना और आन्दोलन को प्रभावित करना चाहते हैं। एक तरफ हमें स्वतंत्र धार्मिक मान्यता नहीं दे कर धार्मिक गुलाम बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हमें आन्दोलन, आत्म दाह भी नहीं करने देना चाहते हैं।हम लोगों के द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर को सभी जिला/प्रखंड मुख्यालयों में बिरसा मुंडा एवं अन्य शहीदों के प्रतिमा के समक्ष दिन 10 बजे से 1.00 बजे तक धरना दिया जाएगा।आज के चक्का जाम कार्यक्रम में मुख्य रूप से असम प्रदेश अध्यक्ष सोहन हेम्ब्रम, बोकारो जोनल संयोजक जयराम सोरेन, जोनल युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय टुडू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, रामगढ़ जिला अध्यक्ष भुनेश्वर हेम्ब्रम महिला मोर्चा अध्यक्ष उलेश्वारी हेम्ब्रम जिला अध्यक्ष भुनेश्वर हेम्ब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिश्याम टुडू, हजारीबाग जिला अध्यक्ष बाहाराम हांसदा, राजकिशोर मुर्मू,रीझू मुर्मू,कोमल किस्कू, रामसुंदर बेसरा, संपत्ति टुडू, रामप्रसाद सोरेन, संजय टुडू, निखिल बास्के, धनीराम मरांडी, नेमचंद्र मरांडी, मंगेश्वर बेसरा,काली बेसरा,सोमरी बेसरा, बसमति टुडू, सुकुरमनी मुर्मू,राहुल हांसदा,विभा हांसदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

नीरजा सहाय डीएवी में दीपोत्सव : कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

admin

खराब चापाकल व हैंडवॉश की समस्या जल्द सुलझाने का निर्देश, बीडीओ ने की पंचायत मुखियाओं के साथ बैठक

admin

New Leadership, New Hope: Rupa Sinha Joins Ranjvijay Memorial Sanskar School

admin

Leave a Comment