झारखण्ड राँची

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में झारखण्ड मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2025 का दो-दिवसीय आयोजन सम्पन्न

राँची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में झारखण्ड मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2025 का दो दिवसीय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें राज्यभर के 55 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न समितियों में भाग लेते हुए वैश्विक, राष्ट्रीय और राज्यीय मुद्दों पर सार्थक बहस की।

यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल, लोकसभा, झारखण्ड विधानसभा, ए.आई.पी.पी.एम. और आई.पी.सी. जैसी समितियों में प्रतिनिधियों ने कूटनीति, नेतृत्व और विवेचन कौशल का परिचय दिया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में संवाद क्षमता, नेतृत्व और वैश्विक दृष्टिकोण को सशक्त करते हैं तथा उन्हें भविष्य के परिवर्तनकारी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

Related posts

16 से 18 जनवरी तक मारवाड़ी भवन में तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026

admin

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान में डीएवी सेक्टर-4 के विद्यार्थियों ने लगाया पौधा

admin

भारतीय छात्र को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रताड़ित करने तथा भेदभाव की घटना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल

admin

Leave a Comment