सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय कला महोत्सव ‘प्रतिध्वनि’ का शुभारंभ

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय चौथे राष्ट्रीय अंतर-विद्यालयी अंतरविषयी कला महोत्सव ‘प्रतिध्वनि’ का भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर के 27 विद्यालयों के 450 से अधिक विद्यार्थी वाद-विवाद, स्टोरीटेलिंग, रंगमंच, कविता, क्विज और रचनात्मक लेखन सहित विभिन्न साहित्यिक एवं कलात्मक प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. जेगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन, थिएटर कलाकार एवं फिल्म निर्माता मेघनाथ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों की नृत्य-नाटिका ‘मंत्रा टू मशीन–ए डांस ओडिसी’ और ‘प्रदूषण’ विषय पर मूकाभिनय मुख्य आकर्षण रहे। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन और समग्र व्यक्तित्व का विकास करना है। प्रो. गोपाल पाठक ने कला और इतिहास को समाज के विकास का आधार बताते हुए विद्यार्थियों से इन्हें समग्र शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। तीन दिवसीय महोत्सव में साहित्य, कला और बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *