झारखण्ड धार्मिक राँची

सरला बिरला में मनाया गया गुरू पूर्णिमा पर्व

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): गुरू पूर्णिमा के अवसर पर सरला बिरला में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विवि महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने गुरू के महत्व के विषय में बताते हुए कई उदाहरणों के माध्यम से व्यक्ति विशेष के जीवन में उनकी अपरिहार्यता पर प्रकाश डाला।

कुलपति प्रो सी जगनाथन ने बच्चों को गुरू के माहात्म्य के विषय में बताए जाने पर जोर दिया। साथ ही व्यक्ति की सत्संगति की भी बात की, जिससे अच्छे गुणों का विकास हो।

डीन प्रो नीलिमा पाठक ने भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरू की महिमा एवं जीवन में गुरु के बताए हुए सन्मार्ग पर चलते हुए सुखी, संपन्न एवं सफल जीवन जिया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन, डॉ अर्चना मौर्या, डॉ संदीप कुमार, डॉ विश्वजीत वर्मा, पंकज केशरी, डॉ स्वातिलेखा महतो, सुजीत सेनगुप्ता, स्पर्श उपाध्याय ने भाग लिया।

Related posts

राँची: इक्फ़ाई विश्वविद्यालय में पूर्व छात्रों की बैठक “अनुस्मारन विंटर – 2022” का आयोजन संपन्न

admin

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान गर्व का पल : दास

admin

राँची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर एजेंसी ने दिया प्रेजेंटेशन

admin

Leave a Comment