BREAKING NEWS
लोकतांत्रिक विरोध को कुचलना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडीसुप्रीम कोर्ट का नोटिस सरकार के लिए आईना, युवाओं के सवालों से भागना संभव नहीं : देवशरण भगतपरिसीमन के नाम पर आदिवासी राजनीतिक हिस्सेदारी में कटौती स्वीकार नहीं : शिल्पी नेहा तिर्कीश्रावण की सांस्कृतिक विरासत में रचे विद्यार्थियों के रंग, सुर और लोक परंपराएंप्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफलजेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की छात्रा ने आठ लोगों के खिलाफ दी शिकायतलोकतांत्रिक विरोध को कुचलना चाहती है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडीसुप्रीम कोर्ट का नोटिस सरकार के लिए आईना, युवाओं के सवालों से भागना संभव नहीं : देवशरण भगतपरिसीमन के नाम पर आदिवासी राजनीतिक हिस्सेदारी में कटौती स्वीकार नहीं : शिल्पी नेहा तिर्कीश्रावण की सांस्कृतिक विरासत में रचे विद्यार्थियों के रंग, सुर और लोक परंपराएंप्रोस्टेट कैंसर पीड़ित 73 वर्षीय मरीज की रीढ़ की जटिल सर्जरी सफलजेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की छात्रा ने आठ लोगों के खिलाफ दी शिकायत
Uncategorized

सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन के अंतरराष्ट्रीय अभियान से जुड़ा डीपीएस बोकारो, नाइजीरियन स्कूल की साझेदारी में हुए कई कार्यक्रम

August 24, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

विद्यार्थियों ने ‘ग्रीन व्हील्स’ रैली निकालकर दिया हरित परिवहन का संदेश

बोकारो : शिक्षा को केवल चहारदीवारी और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को वैश्विक सोच, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और समकालीन वैश्विक चुनौतियों से जोड़ने की दिशा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिष्ठित रिड्स (रिकॉग्निशन ऑफ इंटरनेशनल डायमेंशन इन स्कूल्स) कार्यक्रम के अंतर्गत डीपीएस बोकारो ने पर्यावरण-संरक्षण और ‘सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन’ (संधारणीय परिवहन) के ज्वलंत वैश्विक विषय पर नाइजीरिया के प्रसिद्ध क्रेस्टफोर्थ इंटरनेशनल स्कूल के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनूठी साझेदारी की है।

इसके तहत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली, अवेयरनेस सर्वे, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नावली एवं लॉगबुक तैयार करने जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अभियान की कड़ी में ग्रीन व्हील्स नामक जागरूकता रैली में डीपीएस बोकारो के दर्जनों छात्र शामिल हुए। हाथों में रंग-बिरंगे स्लोगन, पोस्टर, बैनर और आकर्षक तख्तियां लिए दर्जनों विद्यार्थियों का यह कारवां सेक्टर-4 स्थित विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लक्ष्मी मार्केट सहित नगर के प्रमुख क्षेत्रों से गुजरा। रैली के दौरान बच्चों ने आम नागरिकों को निजी वाहनों के विवेकपूर्ण उपयोग, कार्बन उत्सर्जन में कमी, साइकिल के प्रयोग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने के प्रति जागरूक किया।


इस अभियान का सबसे अहम हिस्सा नाइजीरिया के उक्त स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रोचक वीडियो संवाद रहा। डिजिटल स्क्रीन के जरिए सात समंदर पार जुड़े भारत और नाइजीरिया के विद्यार्थियों ने न केवल अपनी-अपनी भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया, बल्कि अपने-अपने देशों में सतत एवं हरित परिवहन को बढ़ावा देने के व्यावहारिक उपायों और नवाचारों पर खुलकर ज्ञान का आदान-प्रदान किया। इस साझेदारी के अगले चरण में नाइजीरियाई स्कूल द्वारा आयोजित गतिविधियों और प्रोजेक्ट्स को भी डीपीएस बोकारो के साथ साझा किया जाएगा।

पर्यावरण-संरक्षण हम सभी का साझा व नैतिक दायित्व : प्राचार्य डॉ. गंगवार
वैश्विक भविष्य को सुरक्षित करने में इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का साझा एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ ग्रह का निर्माण तभी संभव है जब हम अपनी जीवनशैली में हरित एवं संधारणीय परिवहन को अनिवार्य रूप से शामिल करें। डीपीएस बोकारो अपने विद्यार्थियों को सिर्फ अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय पटल पर जिम्मेदार और संवेदनशील ‘ग्लोबल सिटीजन’ बनाने के लिए निरंतर वैश्विक अवसर उपलब्ध कराता है।

प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध भी चलाया अभियान
दूसरी ओर, रिड्स अभियान के तहत विद्यालय की प्राइमरी इकाई में ‘प्लास्टिक प्रदूषण’ के विरुद्ध भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें नन्हे छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कलाकृतियों और पोस्टरों के माध्यम से सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार की भावपूर्ण अपील की। उल्लेखनीय है कि आरआईडीएस (रिड्स) स्कूलों को पाठ्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को जोड़ने का मौका देता है।

← फैमिली काउंसलिंग सेंटर की बैठक में तीन मामलों पर हुई काउंसलिंग मजदूरों की जान से बड़ा कोई मुनाफा नहीं, हादसे की जिम्मेदारी तय हो : सुदेश महतो →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।