झारखण्ड पेटरवार बोकारो

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का नारियल फोड़ कर किया
उद्घाटन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मनाई 45 वां स्थापना दिवस

पेटरवार (पंकज सिन्हा) : पेटरवार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में शनिवार को मनाई गई। स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए स्थापना दिवस मनाई। इसके पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष ने सांसद को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। इसी कार्यक्रम के दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया।
इस मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, जिला भाजपा महामंत्री अनिल स्वर्णकार, शांतिलाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, पूर्व प्रखंड भाजपा अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, प्रदीप कुमार नायक,पंकज कुमार सिन्हा,
रितेश सिन्हा, मुकेश ओझा, युगल किशोर महतो, मनोज शर्मा, राजेश आहूजा, बृहस्केतु प्रसाद, पिंटू महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

कटहल मोड़ गोलीकांड के बाद व्यापारियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की

admin

सदन के बाहर छात्रों का धरना-प्रदर्शन: 28 अगस्त को सीएम से होगी वार्ता

admin

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह चटकपुर नामकुम में

admin

Leave a Comment