खेल झारखण्ड राँची

साइक्लोथन से सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत मोराबादी मैदान से साइक्लोथन के साथ हुई। रक्षा राज्य मंत्री व सांसद संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और अंतरराष्ट्रीय चैंपियन गौरी मिश्रा ने झंडी दिखाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

करीब 2000 प्रतिभागियों ने 4 किमी की दूरी तय की। युवाओं, महिलाओं और छात्रों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच उत्साहपूर्वक साइकिलिंग की। सभी को टी-शर्ट व प्रमाण पत्र दिए गए।

संजय सेठ ने कहा कि साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा। इसमें 12 अक्टूबर को भव्य मैराथन होगा, जिसमें 25 हजार से अधिक लोग दौड़ेंगे। एथलेटिक्स, आर्चरी, कबड्डी, क्रिकेट समेत कई खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी।

Related posts

युवा राँची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति महानगर कमिटी का गठन, मृणाल सिन्हा बनें अध्यक्ष एवं संस्थापक राधे सिन्हा बनाए गए

admin

New session of DPS Bokaro commences with the Special Assembly and Cultural Extravaganza

admin

समय से पुरा हो जल जीवन मिशन की ग्रामीण नल-जल योजना, अन्यथा होगा आंदोलन : कुमार अमित

admin

Leave a Comment