झारखण्ड राँची राजनीति

सावन के शुभ अवसर पर कावड़ियों के बीच किया गया खीर वितरण

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जेसीआई राँची नियो द्वारा सावन के शुभ अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आए हुए शिव भक्तों के बीच खीर वितरण किया गया। हर साल की भाँति इस साल भी संस्था शिवभक्तों के बीच खीर वितरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 7:00 बजे चालू हुआ और पहाड़ी मंदिर आने वाले भक्तों ने प्रसाद का लुफ्त उठाया।

इस संस्था के अध्यक्ष चंद्रकांत सिंघानिया ने सभी शिवभक्तों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया और उन्हें सावन की हार्दिक बधाइयाँ दी।

इस कार्यक्रम संयोजक सौरभ रायका थे। इस संस्था के इस कार्यक्रम में अनूप बंका, अभिषेक जैन, सुमित महलका, विकास गोयल, धीरज अग्रवाल, तिरु जगन आदि उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम की सफलता एवं भक्तों की चाह को देखते हुए अध्यक्ष चंद्रकांत सिंघानिया ने घोषित किया कि सावन में आने वाले अन्य दिनों मे संस्था इस तरह की कार्यक्रम आयोजित करने में रूचि दिखा सकती है।

Related posts

संत जेवियर्स बोकारो की लड़कियाँ सीआईएससीई जोनल खो-खो टूर्नामेंट 2023 अंडर 14 में जेवियर्स गर्ल्स की जीत

admin

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस चास के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

admin

पलामू : पत्थर से कुचलकर अज्ञात व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment