BREAKING NEWS
सिंदरी में बार-बार बाधित पेयजल आपूर्ति पर भाजपा नेता दीपक दीपू ने जताई चिंता, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांगसंत रविदास जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प कार्यक्रम, काशी से लाया गया पावन कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपाराज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिकासदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल, अनशनकारी छात्रों का जाना हालजेपीएससी-जेएसएससी सुधार के लिए आजसू ने सरकार को सौंपा 10 सूत्री डिमांड चार्टरहस्तकरघा अपनाने से मजबूत होगा बुनकरों का भविष्य : राज्यपालसिंदरी में बार-बार बाधित पेयजल आपूर्ति पर भाजपा नेता दीपक दीपू ने जताई चिंता, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांगसंत रविदास जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प कार्यक्रम, काशी से लाया गया पावन कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपाराज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्मारिकासदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल, अनशनकारी छात्रों का जाना हालजेपीएससी-जेएसएससी सुधार के लिए आजसू ने सरकार को सौंपा 10 सूत्री डिमांड चार्टरहस्तकरघा अपनाने से मजबूत होगा बुनकरों का भविष्य : राज्यपाल
Uncategorized

सिंदरी में बार-बार बाधित पेयजल आपूर्ति पर भाजपा नेता दीपक दीपू ने जताई चिंता, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

August 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read


सिंदरी/धनबाद: सिंदरी में लगातार बाधित हो रही पेयजल आपूर्ति को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक कुमार दीपू ने गहरी चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के दौरान भारी मशीनों से की जा रही खुदाई के कारण पेयजल पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। इसका सीधा असर शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। दीपक कुमार दीपू ने बताया कि इस गंभीर समस्या की जानकारी एफसीआईएल प्रबंधन, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन तथा धनबाद के मेयर संजीव सिंह को भी दी गई है और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।


उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में किसी भी खुदाई कार्य से पहले पेयजल पाइपलाइन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और सिंदरीवासियों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिल सके।

← संत रविदास जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प कार्यक्रम, काशी से लाया गया पावन कलश मंडल अध्यक्षों को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।