झारखण्ड राँची राजनीति

सिख समाज से माफी माँगे राहुल गाँधी: गुरविंदर सिंह सेठी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड सिख संगत के संयोजक गुरविंदर सिंह सेठी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि राहुल गाँधी द्वारा अमरिका में दिए गए बयान की सिख समाज कठोर निंदा करती है। साथ ही उन्होने कहा कि सिखों का अपमान करना काँग्रेस पार्टी के इतिहास में रहा है। चाहे वह 1984 का आपरेशन ब्लू स्टार या 1984 के सिख दंगे।

वहीं झारखण्ड सिख संगत के सह संयोजक नवजोत अलंग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा ही सिख समाज को सम्मान देने का काम किया है चाहे वह वीर बाल दिवस के रूप में 26 दिसंबर को अवकाश की घोषणा, करतापुर साहिब के गलियारा को खुलवाने, अफगानिस्तान में गुरू ग्रंथ साहिब के पवित्र स्वरूप को ससम्‍मान मंगवाया गया या फिर गुरू नानक देव के 550वें वर्ष को विश्व भर में मनाना ।

इस प्रेसवार्ता में गुरविंदर सिंह सेठी, नवजोत सिंह अलंग, हरबिंदर सिंह बेदी, गगनदीप सिंह सेठी, अश्मित सिंह सेठी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सम्मान के साथ सीसीएल ने सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गरिमामय विदाई

admin

वेदांता ईएसएल सीएसआर टीम द्वारा आयोजित रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ किए गए रक्तदान शिविर में 110+ रखतदातियों ने भाग लिया ।

admin

27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का शुभारंभ

admin

Leave a Comment