झारखण्ड राँची

सिद्धार्थ इंटरनेशनल अकेडमी में वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य समारोह


राँची : लातेहार स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल अकेडमी, जो मां वैष्णवी ट्रस्ट रांची द्वारा संचालित है, में वंदेमातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से हुआ। इसके पश्चात वंदेमातरम् गीत की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत एवं कविता पाठ जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक ने अपने प्रेरक संबोधन में वंदेमातरम् के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य प्रियांशु रंजन ने कहा कि यह आयोजन छात्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। समारोह में अतिथि अंकित पाठक सहित शिक्षकगण आकृति सिन्हा, रक्षा बाला, श्रेया कुमारी, साहिन एवं इशरत परवीन उपस्थित

Related posts

कसमार में अपराधियों ने घर में घुस कर युवक को मारी गोली, मौत

admin

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस मनाया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया

admin

देश के प्रति टाना भगतों का समर्पण बेहद प्रासंगिक, आदर्श और महत्वपूर्ण: बंधु तिर्की

admin

Leave a Comment