झारखण्ड राँची

सिल्ली–इलू बाईपास रेल लाइन परियोजना को मिली नई गति

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : इलू बाईपास रेल लाइन परियोजना में अब नई प्रगति दर्ज की गई है। इस परियोजना के तहत खंभे और उन पर तार लगाने का टेंडर जारी हो गया है, जो झारखंड में भारतीय रेल के तेजी से हो रहे विकास कार्यों का संकेत है। पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में देशभर में चल रहे रेल विकास कार्यों का लाभ अब झारखंड को भी मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि सिल्ली–इलू बाईपास लाइन से रेल संचालन में सुगमता बढ़ेगी और यह झारखंड के औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि यह रेल लाइन रांची–टाटानगर–हावड़ा मार्ग पर यात्रा समय घटाने में सहायक होगी।

Related posts

सीएमपीडीआई में एससी/एसटी और महिला उद्यमियों के लिए स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

admin

वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स 2024 में 9 प्रविष्टियों के लिए 7 अति-उत्कृष्ट और 2 उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित

admin

40 फीट नीचे गिरी बारातियों से भरी बस, दो दर्जन लोग घायल

admin

Leave a Comment