झारखण्ड राँची राजनीति

सिल्ली में गूंज महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सेवा-सम्मान-संस्कृति का संगम

रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड आंदोलनकारी स्व. विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित तीन दिवसीय गूंज सेवा, सम्मान सह सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को सिल्ली स्टेडियम में हुआ। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सुदेश महतो ने कहा कि गूंज महोत्सव विनोद बाबू के सपनों को सहेजने और सामाजिक पुनर्जागरण की दिशा में एक सार्थक पहल है। यह मंच झारखंड की लोक कला, युवाओं, महिलाओं और किसानों की प्रतिभाओं को सम्मान देने का कार्य करता है। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि गूंज महोत्सव की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है।

20 दिसंबर को सोनाहातु में राज्यपाल संतोष गंगवार विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। पहले दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आई कैंप, कंबल वितरण और भोजन सेवा आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लाभान्वित हुए।

Related posts

जेटेट नहीं होने से शिक्षा व्यवस्था पर संकट : सुदेश महतो

admin

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दुर्गा पूजा समितियों का प्रतिनिधिमंडल मिला

admin

एक चिकित्सक अधिकतम दो क्लीनिकों में कर सकते हैं प्रैक्टिस, सुनिश्चित करें टीम : उपायुक्त

admin

Leave a Comment