झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई एथलेटिक्स टूर्नामेंट में बिलासपुर टीम बनी चैम्पियन


रांची: सीएमपीडीआई के खेल मैदान में क्षेत्रीय संस्थान-3-रांची के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय संस्थान एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2025-26 का बुधवार को समापन हुआ। टीम चैम्पियनशिप में क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर विजेता तथा क्षेत्रीय संस्थान-1, आसनसोल उप-विजेता रहा।


ओपेन मेन्स में दिग्विजय बेहरा (बिलासपुर) को बेस्ट एथलीट, मेन्स वेटरन में अमित कुमार सिंह (आसनसोल), वोमेन्स ओपेन में मारथा होरो (मुख्यालय-रांची) तथा वोमेन्स वेटरन में अनुपमा राय (भुवनेश्वर) को सम्मानित किया गया।
निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, स्मिता सिंह और सुषमा भारती ने विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। 100 व 200 मीटर दौड़, लांग जंप, ट्रिपल जंप, साइक्लिंग और 4×100 रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य संगठन में एकता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना रहा।

Related posts

नहीं रहे कॉर्डिनल तेलस्फोर पी. टोप्पो, राज्य भर में शोक की लहर, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

admin

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव ने बालीडीह अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का किया निरीक्षण

admin

बोकारो : चिन्मय विद्यालय में ज्ञान-विज्ञान मेला 2022-23 संपन्न

admin

Leave a Comment