झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपने बेड़े में किया शामिल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा ने 23 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को हरी झंडी दिखाकर संस्थान के बेड़े में शामिल किया।

सीएमपीडीआई, सतत् विकास के अपने प्रयास में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को शामिल किया है। इससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने, वायु गुणवत्ता के बेहतर होने और ध्वनि प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सीएमपीडीआई ने मार्च, 2024 में 10 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपने बेड़े में शामिल किया था। इस नवीनतम वृद्धि के साथ सीएमपीडीआई के बेड़े में अब इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की संख्या 33 हो गयी है।

इस अवसर पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दूबे, महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिकी) विनोद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मारवाड़ी सहायक समिति का साधारण सभा व चुनाव सम्पन्न, 1318 मतदाताओं ने किया मतदान

admin

माता सर्वतीर्थ मयी और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप है: अमरेश सिंह

admin

Outstanding results of DPS Bokaro in CBSE XII –2024

admin

Leave a Comment