झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई परिवार के 4 सदस्य सेवानिवृत्त

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई परिवार के 4 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर मंगलवार को संस्थान के ‘‘कांफ्रेंस हॉल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें गुलाम शाहिद-महाप्रबंधक (सिविल), उज्जवल चटर्जी – विभागाध्यक्ष (वित्त), राज कुमार वर्मा – इलेक्ट्रीशियन एवं बुधवा उराँव-कैट-3 शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/ईएस) सतीश झा ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्षगण ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्या, सतीश कुमार केशरी, टुकलाल तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

इस मंच का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।

Related posts

हर घर नल जल योजना की राशि नहीं मिलने से बाधित हो रही पेयजलापूर्ति योजनाएं: योगेंद्र प्रसाद

admin

चुटिया मेन रोड में तेज रफ्तार का कहर, नशे में चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर

admin

बोकारो : आप्रवासी भारतीय समुदाय द्वारा गुजरात में पंजाब दिवस के दिन सम्मानित किए जाएंगे जयदीप सरकार

admin

Leave a Comment