झारखण्ड राँची

सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक, उत्कृष्ट कार्यालय सम्मानित

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : सीसीएल मुख्यालय में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की। बैठक में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार, विभिन्न विभागों के प्रमुख, महाप्रबंधक, राजभाषा नोडल अधिकारी तथा क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


बैठक की शुरुआत में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने सभी का स्वागत किया, जबकि उप-प्रबंधक राजभाषा दिविक दिवेश ने संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी। तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की समीक्षा की गई।
अध्यक्षीय संबोधन में हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी क्रियान्वयन संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाता है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए आईईडी, मानव संसाधन व औद्योगिक संबंध, बरका-सयाल क्षेत्र, कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन और श्रमशक्ति विभाग को सम्मानित किया गया।

Related posts

डॉ जगनाथन बनें एसबीयू के वीसी

admin

राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बोकारो सर्किट हाउस में आपात बैठक

admin

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस के 7 छात्र ब्लैक ऐप्पल टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली में प्लेस्ड

admin

Leave a Comment