झारखण्ड राँची राजनीति

सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने दी बधाई

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक ): आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने देश के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के राज्यपाल रहते राधाकृष्णन ने सादगीपूर्ण कार्यशैली से जनसेवा का नया मानक स्थापित किया और ‘गूंज महोत्सव’ जैसे आयोजनों के माध्यम से कला-संस्कृति को प्रोत्साहित किया।

आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि उनके अनुभव और दूरदृष्टि से लोकतंत्र और सशक्त होगा। वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने आशा जताई कि उनका कार्यकाल भारत को सामाजिक, सांस्कृतिक और संवैधानिक मजबूती प्रदान करने में ऐतिहासिक सिद्ध होगा।

Related posts

ठगी के तीन आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया गया

admin

बोकारो के हरला में पॉलट्री फार्म की आड़ में बेचा जा रहा था शराब, 450 लीटर शराब के साथ संचालक गिरफ्तार

admin

कसमार : राम का गुणगान नहीं गाता हो का जीवन अनर्थ : अंजलि गोस्वामी

admin

Leave a Comment