झारखण्ड राँची राजनीति विधानसभा चुनाव 2024

सुदेश कुमार महतो ने सपरिवार किया मतदान

सुदेश महतो ने मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : आजसू केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सपरिवार सिल्ली विधानसभा अंतर्गत अपने पैतृक गाँव लगाम स्थित बूथ संख्या 123 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए, पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई को सुनिश्चित करने के दृढ़ संकल्प के साथ मतदान किया।

इस चुनाव में राज्य की जनता ने झारखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए मतदान किया है। 23 नवंबर को आने वाले परिणाम ऐतिहासिक होंगे। साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदाताओं के प्रति आभार भी प्रकट किया।

Related posts

बोड़ेया में कन्या उच्च विद्यालय स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, बोली पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उराँव ‐ मैं विद्यालय संचालन में हमेशा सहयोग करुँगी

admin

ईएसएल ने प्रोजेक्ट वेदांता आस विद्यालय में छात्रों की सफलता का जश्न मनाया

admin

शशि पन्ना के नेतृत्व में आदिवासी युवा संगठन ने किया निशिकांत दूबे का पुतला दहन

admin

Leave a Comment