झारखण्ड राँची राजनीति

सुदेश महतो ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन को बताया शर्मनाक


रांची : पूर्व उपमुख्यमंत्री व आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे देश की गरिमा के खिलाफ बताते हुए शर्मनाक और अस्वीकार्य करार दिया।


महतो ने कहा कि समिट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वैश्विक तकनीकी विशेषज्ञ और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं तथा भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में राजनीतिक विरोध प्रदर्शित करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा रही है, जो देशहित में उचित नहीं

Related posts

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया बीएसएल का निरीक्षण, बोकारो के विकास पर दिया जोर

admin

आदिवासी संगठन का सरना कोड को लेकर भारत बंद असरदार

admin

उर्मिला सर्विस स्टेशन में इंडियन ऑयल फेस्टिवल स्कीम के विजेताओं का सम्मान

admin

Leave a Comment