झारखण्ड राँची

सूर्या हांसदा केस: आयोग सख्त, 4 हफ़्ते में रिपोर्ट तलब

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सूर्या हांसदा केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सख़्ती दिखाई है। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता की शिकायत पर आयोग ने गोड्डा के डीसी और एसपी से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट माँगी है।

आयोग ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन मानते हुए एनएचआरसी महानिदेशक को विशेष जांच दल बनाने का निर्देश दिया है। साथ ही गोड्डा पुलिस से पूछा गया है कि मुठभेड़ की जानकारी समय पर आयोग को क्यों नहीं दी गई।

संजय मेहता ने कहा कि हम इस मामले को विधिक तरीके से लड़ेंगे। आयोग की गंभीरता से पीड़ित परिवार को न्याय की आस जगी है।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालपुर स्थित हनुमान मन्दिर में सफ़ाई कर चलाया स्वच्छता अभियान

admin

झारखंड शराब व्यापारी संघ ने राज्य सरकार से की माँग, कहा ‐ राज्य में वित्तीय वर्ष में राजस्व की काफी नुकसान को देखकर उत्पाद विभाग को 100% सुरक्षित राजस्व देने हेतू झारखंड शराब व्यापारी संघ तैयार

admin

सीएमपीडीआई में कोल इंडिया स्थापना दिवस मनाया गया

admin

Leave a Comment