झारखण्ड राँची

सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान के तहत सदर अस्पताल से निकला कैंडल मार्च


रांची (ख़बर आजतक) : “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने की।
मार्च में स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम स्कूल की छात्राओं और जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। रैली के दौरान “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके सुरक्षित जन्म, शिक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लिंगानुपात में सुधार लाना, कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

Related posts

गोमिया : स्यवंसेवी संस्था सत्यलोक ने युवाओं में स्वस्थ आदतें विकसित करने के लिए दो सत्यलोक वॉलीबॉल क्लबों का शुभारंभ किया

admin

डीएसपीएमयू के हिन्दी विभाग के अतिथि शिक्षक प्रियांशु कुमार के कक्षा लेने पर लगी रोक

admin

डीएवी सेक्टर-4 में देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

admin

Leave a Comment