झारखण्ड राँची

सोनाहातु में गूंज महोत्सव का भव्य समापन, विनोद बाबू की प्रतिमा का लोकार्पण

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : सोनाहातु में आयोजित तीन दिवसीय गूंज महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गूंज महोत्सव झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन चुका है और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
विशिष्ट अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गूंज महोत्सव नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है तथा समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यपाल के आगमन को पंचपरगना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।
महोत्सव में 500 नगाड़ों से राज्यपाल का स्वागत हुआ, छऊ नृत्य ने समां बांधा। किसानों, खिलाड़ियों, कलाकारों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

Related posts

गठबंधन में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, वार्ता जारी: संजय झा

admin

खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

admin

राँची : संतोष कुमार सोनी ने थामा जदयू का दामन

admin

Leave a Comment