झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

स्कॉर्पियो के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार एन एच 23 पेटरवार – बोकारो मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के लुकैया मनसा मंदिर के निकट तेजगति स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीररूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान पलामू जिले के डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के सुआ गांव निवासी हीरालाल सिंह के पुत्र जय प्रकाश कुमार सिंह (20 वर्ष) के रूप में की गई जबकि रांची जिले बुंडू थाना क्षेत्र के राहे गांव निवासी सुनील कुमार महतो (25 वर्ष) गंभीररूप से घायल हो गया। गंभीररूप से घायल युवक का स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। यह घटना सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे की है। अक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 23 बोकारो – रामगढ़ पथ को लुकैया गांव के पास जाम कर दिया।


बताया जाता है कि डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के सुआ गांव निवासी जय प्रकाश कुमार सिंह और बुंडू थाना क्षेत्र के राहे गांव निवासी सुनील कुमार महतो एक अपाची बाइक संख्या ( जे एच 02 ए डबल्यू 2690) पर सवार होकर गिरिडीह में उत्पाद विभाग के सिपाही पद पर आयोजित दौड़ में भाग लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे कि रांची से देवघर के मधुपुर जा रही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की वाहन संख्या ( जे एच 10 सी टी 5269) ने ओवरटेक करने के क्रम में सामने से आ रही बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दो टुकड़ों में बट गई। स्कॉर्पियो और बाइक सवार के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। स्कार्पियो चालक एवं बैठे व्यक्ति भागने में कामयाब रहे। वहीं सड़क लगभग 3:30 घंटे जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम रहने के कारण यात्रा पर निकले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी राजू मुंडाऔर अंचलाधिकारी अशोक राम के साथ मृतक के परिजनों से वार्ता के बाद जाम हटाया गया।

Related posts

अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर खौफ पैदा को डीआईजी ने चिरकुंडा दौरा किया

admin

जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 26 व 27 अगस्त को मनन विद्या मनरखन महतो विद्यालय, डूमरदगा में

admin

भाजपा के कद्दावर नेता गुणानंद महतो जेबीकेएसएस में शामिल

admin

Leave a Comment