झारखण्ड धनबाद

स्टेशन क्लब मैथन में दाघानि सीएसआर और मैथन के चिकित्सा विभाग द्वारा बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

धनबाद/मैथन ( खबर आजतक):- स्टेशन क्लब मैथन में दाघानि सीएसआर एवं मैथन के चिकित्सा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मैथन परियोजना के तत्वाधान में बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता धनबाद की बाल विशेषज्ञ चिकित्सक डाक्टर अवंतिका थीं। साथ ही डाक्टर उमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी, डॉक्टर मल्लिक, डाक्टर पी के घोष, डाक्टर संगीता रानी, श्री डी के देहूरी, श्री राकेश रंजन केशरी, संजय प्रियदर्शी, गिरिजेश्वर प्रसाद इत्यादि मुख्य रूप से उपास्थित हुए ! वही कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुई। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
डाक्टर कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत मे बच्चों के स्वास्थ्य पर जानकारी दी।डाक्टर संगीता रानी ने इस कार्यक्रम में कुछ मुख्य मुद्दों पर चर्चा की जिसमे भारत में बच्चो की बढ़ती मृत्यु दर, स्तन पान में जागरुकता की कमी एवं स्तनपान के फायदे, नवजात में होने वाले रोगों की रोकथाम इत्यादि विशेष थे। मुख्य वक्ता शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर अवंतिका ने बच्चो के लालन पालन में बरती जाने वाली सावधानियां, बच्चो की मांओं को बच्चे के लालन पालन में दी जाने वाली खुराक का विशेष रूप से उल्लेख किया। मां बाप के द्वारा बच्चो का विशेष ख्याल रखने की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र कुमार प्रबन्धक सीएसआर ने किया। वहीं ग्रुप ए में 0 से एक वर्ष आयुवर्ग में प्रथम स्थान कायती तिवारी, द्वितीय स्थान श्री सूची ,तृतीय स्थान परमवीर मुर्मू को मिला वही ग्रुप बी में 1.1 वर्ष से 3 वर्ष में प्रथम स्थान अफजल शेख ,द्वितीय स्थान शौनिक सेन ,तृतीय स्थान याशिफा हयात को मिला इसके अलावा ग्रुप सी में 3.1 वर्ष से 5 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान शर्वी सुमन ,द्वितीय स्थान भार्गव शुक्ला और तृतीय स्थान समृद्धि कर्मकार को मिला !

Related posts

Annual Blood Donation Camp organised in ESL Steel Limited’s Siyaljori Plant premises

admin

बोकारो : पेस आइआइटी एंड मेडिकल के 52 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई मेंस में लहराया परचम

admin

नगर पंचायत में छतरपुर विकास मंच द्वारा जल संकट से त्राहिमाम कर रहे
लोगों ने पैदल मार्च और एकदिवसीय धरना का किया आयोजन

admin

Leave a Comment