
रांची: डीएसपीएमयू में मंगलवार को तीन दिवसीय युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ की शुरुआत हुई। 5 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। महोत्सव के लिए कुल 554 प्रविष्टियां दर्ज की गई हैं।
उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और सही दिशा चुनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनना भी है।
पहले दिन रंगोली, कोलाज, क्विज, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर वाद-विवाद, अंग्रेजी काव्य पाठ और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में डॉ नमिता सिंह, डॉ गीतांजलि सिंह समेत शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।



