झारखण्ड बोकारो

स्वदेशी जागरण मंच का स्वदेशी सप्ताह प्रारम्भ

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वदेशी सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी

बोकारो (ख़बर आजतक) : स्वदेशी जागरण मंच बोकारो द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती से लेकर महात्मा गांधी की जयंती तक स्वदेशी सप्ताह मनाया जा रहा है। अवसर पर मंच के सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अपने संबोधन में क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह ने उन्हें याद करते हुए कहा की अंत्योदय की बात करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वो हमेशा कहते थे कि जब तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उदय नहीं होगा तब तक इस देश का कल्याण नहीं हो सकता है। उनके अनुसार मानववाद प्रत्येक मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का एक एकीकृत कार्यक्रम होता है।

उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पश्चिमी अवधारणाओं जैसे व्यक्तिवाद, जनतंत्र, समाजवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद पर निर्भर नहीं हो सकता। वहीँ प्रान्त संपर्क प्रमुख अजय चौधरी ने अपने संबोधन में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक नेता थे। वे एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये।

जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा की पंडित जी भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहें I उन्होंने लखनऊ से राष्ट्रधर्म नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन आरंभ किया I भारतीय जनता पार्टी की स्थापना काल से ही उनके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। “अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है”
कार्यक्रम में जयशंकर प्रसाद, विनोद चौधरी, कुमार संजय, राकेश रंजन, सुजीत श्रीवास्तव, नवीन सिन्हा, दीपक शर्मा सहीत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए .

Related posts

विश्व डाक दिवस पर राँची डाक मंडल द्वारा मनाया गया “पोस्टाथॉन वॉक” कार्यक्रम आयोजित

Nitesh Verma

कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा सावन महोत्सव सह हरियाली तीज कार्यक्रम मनाया गया

Nitesh Verma

गोमिया के प्रवासी मजदूर की मुबंई में लुटेरों ने कर दी हत्या

Nitesh Verma

Leave a Comment