
रामगढ: चितरपुर प्रखंड के सांडी स्थित कम्युनिटी सेंटर, सरस्वती बगीचा में झारखंड आंदोलनकारी स्व. रिझुनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके पुत्र बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और ज्योति चौधरी मौजूद रहे।

सुदेश महतो ने कहा कि स्व. रिझुनाथ चौधरी का पूरा जीवन झारखंड आंदोलन तथा शोषित, वंचित और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए निरंतर संघर्ष किया। सुदेश ने कहा कि झारखंड की पहचान और सम्मान में ऐसे आंदोलनकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो, संजय मेहता, संतोष महतो समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply