झारखण्ड राँची

हेमन्त व कल्पना पहुँचे रिम्स, बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुण्डा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

राँची (नितीश मिश्र): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रिम्स के ट्रामा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुण्डा के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजनों से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चिकित्सकों से उनके चल रहे उपचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के साथ सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विदित हो कि 25 नवंबर की रात्रि में भगवान बिरसा मुण्डा के वंशज मंगल मुंडा खूँटी में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

Related posts

गोमिया : निर्णयों को लागू करने में यदि विलम्ब हुई तो आंदोलन पर उतरने में देर नहीं करेंगे:इफ्तेखार महमूद

admin

राँची विश्‍विद्यालय के कुलपति संग छात्रों प्राध्‍यापकों ने ली जलवायु परिवर्तन से निबटने की शपथ

admin

राज्यपाल से जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग के संबंध में उपायुक्त को सौपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment