झारखण्ड राँची

होली से पहले रांची रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक जांच, 9 पर जुर्माना

रांची (ख़बर आजतक) : होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा टीम ने 24 फरवरी को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जांच का उद्देश्य यात्रियों और आम लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराना था।


निरीक्षण के दौरान कई निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं, जिन पर फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड्स एक्ट , 2006 की धारा-32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। वहीं धारा-69 के अंतर्गत 9 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया। संचालकों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत साफ-सफाई और लाइसेंस मानकों के पालन का निर्देश दिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं होगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी

Related posts

हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर रघुवर दास ने जताया शोक

admin

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा- ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

admin

जगन्नाथ धाम न्यू बस पड़ाव से 111 कलश के साथ निकल गई कलश यात्रा

admin

Leave a Comment