Uncategorized

13 जून तक करें आवेदन, संत जेवियर्स कॉलेज में प्रवेश परीक्षा 16 जून से

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय रेगुलर और तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश परीक्षाएं 16 से 21 जून तक आयोजित होंगी। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से एक दिन पहले कॉलेज की वेबसाइट www.sxcran.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी, जबकि प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *