14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, बनाई मानव श्रृंखला

रांची: 14वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय के बाहर युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, परिणाम रद्द करने और अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर उठ रहे सवालों से युवाओं का विश्वास प्रभावित हुआ है। उन्होंने परिणाम रद्द कर श्रेणीवार कटऑफ अंक सार्वजनिक करने तथा सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पारदर्शी तरीके से नया परिणाम जारी करने की मांग की। वहीं रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और अभ्यर्थी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *