Uncategorized

15 दिन बाद बहाल हुई बलियापुर-सिंदरी जलापूर्ति, कर्मचारियों को मिला बकाया मानदेय

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी बलियापुर-सिंदरी फेज-1 पेयजल योजना आखिरकार बहाल हो गई। श्री राम एजेंसी द्वारा पिछले एक वर्ष से बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में कर्मचारी हड़ताल पर थे, जिससे क्षेत्र की जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित थी।


धनबाद समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, पीएचईडी के अधिकारियों तथा श्री राम एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में समाधान निकला। बैठक में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, विधायक प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश सरखेल और प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक ने कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा।


बैठक के दौरान ही एजेंसी ने कर्मचारियों को उनके बकाया मानदेय के चेक सौंप दिए। कर्मचारियों को लगभग ₹1 लाख से ₹1.38 लाख तक का भुगतान किया गया।


भुगतान मिलने के बाद कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तत्काल जलापूर्ति सेवा बहाल करने की घोषणा की। इसके साथ ही बलियापुर-सिंदरी क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *