Uncategorized

मांगें मानने के बाद भी हड़ताल हुई तो बदलेगी 108 एंबुलेंस एजेंसी: इरफान अंसारी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी; हटाए गए 20 कर्मियों की वापसी पर सहमति

रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को आंदोलनकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता में उन्होंने लगभग सभी प्रमुख मांगें स्वीकार करने की बात कही। इसके बावजूद हड़ताल जारी रहने पर नई एजेंसी बहाल करने और नए ड्राइवरों की नियुक्ति की चेतावनी दी।

मंत्री डॉ इरफान अंसारी के अनुसार, हटाए गए 20 कर्मचारियों की वापसी की मांग पर सहमति बनी है। साथ ही दशहरा के अवसर पर भुगतान सुनिश्चित करने और छठ पूजा तक नई एजेंसी बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर व्यवस्था बनाने की बात भी कही गई।

हालांकि, 108 सेवा को सिविल सर्जन के अधीन संचालित करने की मांग को उन्होंने प्रशासनिक कारणों से असंभव बताया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं होने दी जाएंगी।

एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा ने भी कर्मचारियों से वार्ता के जरिए समस्याएं सुलझाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *