झारखण्ड राँची राजनीति

17 अगस्त से आरंभ होगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा

सिध्दो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह से आरंभ होगी संकल्प यात्रा

18 अगस्त को होगी साहेबगंज रेलवे मैदान में बाबूलाल मरांडी का जनसभा

नितीश_मिश्र

राँची/साहेबगंज(खबर_आजतक): पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 17 अगस्त से शुरु होगी। यह संकल्प यात्रा साहेबगंज जिला से शुरु हो रहा हैं। सिध्दो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह के मिट्टी को नमन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इस संकल्प यात्रा को आरंभ करेंगे। जिले के तीनों विधानसभा में दो दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साहेबगंज आगमन को लेकर भाजपा के नेता और कार्यकर्त्ता तैयारी में जुट गए हैं.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 18 अगस्त को सुबह 10 बजे साहेबगंज मुख्यालय स्थित रेलवे मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा साहेबगंज नगर और ग्रामीण मंडल की बैठक चौक बाजार स्थित सामुदायिक भवन में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में मुख्य रुप से राजमहल विधायक अनंत ओझा शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साहेबगंज में जनसभा के तैयारी को लेकर जिम्मेदारी दी गयी। राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी साहेबगंज जिले से संकल्प यात्रा का आरंभ कर रहे हैं, उनके इस यात्रा को लेकर कार्यकर्त्ताओं में उत्साह हैं। उनका साहेबगंज जिले में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा जिसको लेकर कार्यकर्त्ता जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं।

राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने कहा कि राज्य में अराजकता का माहौल हैं, राज्य के किसान परेशान हैं। प्रखंड कार्यलय में आम जनता की बातों को नहीं सुना जा रहा हैं। राज्य के युवा रोजगार को लेकर सड़को पर हैं। राज्य में बिजली पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ हैं.सरकारी अस्पतालों को हाल बदहाल हैं। राज्य में भ्रष्टाचार हावी हैं। राज्य की महिलाएँ अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। राज्य की विधि-व्यवस्था का संकट हैं। उन्होंने ने कहा कि साहेबगंज और राजमहल की जर्जर सड़क का निर्माण इस सरकार में नहीं हो पा रहा हैं। ग्रामीणों सड़को का निर्माण नहीं हो रहा हैं। गरीबों का प्रधानमंत्री आवास रोका जा रहा हैं। किसानों का राज्य में 9 लाख से अधिक और साहेबगंज में 33 हजार से अधिक किसानों का किसान सम्मान निधि योजना का आवेदन को लंबित कर दिया गया हैं। इन सभी मामलों लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी साहेबगंज में 18 अगस्त को संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर रामानन्द साह, गरिमा साह, गौतम यादव, शिवशंकर यादव, चंद्रभान शर्मा, संजय मंडल, पंकज चौधरी, संजय पटेल, अनिमेष सिन्हा, विनोद चौधरी, बबलू तिवारी, मनोज ओझा, ओम प्रकाश पांडेय, मनोज यादव, संतोष चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सरला बिरला में मेडिकल साइंस में फॉर्मेसी की उपयोगिता पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड ने प्रेरणा सम्मान समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित

admin

CISF conducts Mock Drill on Fire Prevention and Safety at DPS Bokaro

admin

Leave a Comment