BREAKING NEWS
करमा पूजा को लेकर निगम अलर्ट, पूजा स्थलों पर बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएंमहिला उद्यमिता को बाजार से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन : दीपिकावाईबीएन में अभियंता दिवस: मॉडल-प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की तकनीकी सोचमिच्छामी दुक्कड़म्… जैन श्रावकों ने संवत्सरी दिवस पर मनाया आस्था, संयम और क्षमा का पर्वरांची जिला दुर्गा पूजा समिति के आठवीं बार संरक्षक बने संजय सिंह, नमन भारतीय को मिली मंत्री की जिम्मेदारीभू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेवकरमा पूजा को लेकर निगम अलर्ट, पूजा स्थलों पर बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएंमहिला उद्यमिता को बाजार से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन : दीपिकावाईबीएन में अभियंता दिवस: मॉडल-प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की तकनीकी सोचमिच्छामी दुक्कड़म्… जैन श्रावकों ने संवत्सरी दिवस पर मनाया आस्था, संयम और क्षमा का पर्वरांची जिला दुर्गा पूजा समिति के आठवीं बार संरक्षक बने संजय सिंह, नमन भारतीय को मिली मंत्री की जिम्मेदारीभू-धंसान से मौतें हादसा नहीं, राज्य पोषित अवैध खनन का नतीजा : प्रतुल शाहदेव
Uncategorized

+2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर में विज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी का आयोजन, मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने किया उद्घाटन

June 27, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

गोविंदपुर:+2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर में एक भव्य विज्ञान एवं भूगोल प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रदेव महतो शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और भूगोल से जुड़े कई आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल्स प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सौर ऊर्जा, चंद्रयान और अत्याधुनिक तकनीकी प्रणालियों पर आधारित बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने बच्चों द्वारा बनाए गए सभी मॉडल्स का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास और उनकी रचनात्मक सोच की जमकर सराहना की। बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युग विज्ञान और तकनीक का है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर की जरूरत है। ऐसी प्रदर्शनियों से छात्रों में तार्किक सोच और खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जयजीत मुखर्जी,विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

← बड़ाजमुआ में युवक के निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो ने जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस एसबीपीएस के ‘चेकमेट चैंपियंस’ शिविर का समापन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।