BREAKING NEWS
चैंबर चुनाव में पी-21 ने दिखाया दम, मतदाता संवाद में उमड़ा उत्साहआरयू के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए गेट पास, ड्रेस व पार्किंग व्यवस्था तयजेएस‌एससी-सीजीएल मामले में अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो: बाबूलाल मरांडीकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलिकांग्रेस ने नम आंखों से पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को दी अंतिम श्रद्धांजलिमहिलाओं को वोट बैंक नहीं, नेतृत्व की कमान दें’: सुदेश महतोचैंबर चुनाव में पी-21 ने दिखाया दम, मतदाता संवाद में उमड़ा उत्साहआरयू के 39वें दीक्षांत समारोह के लिए गेट पास, ड्रेस व पार्किंग व्यवस्था तयजेएस‌एससी-सीजीएल मामले में अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो: बाबूलाल मरांडीकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलिकांग्रेस ने नम आंखों से पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को दी अंतिम श्रद्धांजलिमहिलाओं को वोट बैंक नहीं, नेतृत्व की कमान दें’: सुदेश महतो
Uncategorized

20 हजार उपभोक्ताओं के बढ़े बिजली बिल के खिलाफ शक्ति सेना का बिजली विभाग घेराव

September 7, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो : चास में बिजली बिल में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को जनता में भारी आक्रोश देखने को मिला। शक्ति सेना प्रमुख प्रदीप बर्मन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रातों-रात करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को बढ़ा हुआ बिजली बिल भेज दिया गया, जिसमें कई उपभोक्ताओं के बिल में ₹10 हजार से लेकर ₹1 लाख तक की अनियमित बढ़ोतरी हुई है। इससे चास की जनता में काफी नाराजगी है।

प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के कार्यालय में प्रवेश करने से रोकने के लिए बाहर से गेट बंद किए जाने और उनकी शिकायतें नहीं सुने जाने का आरोप लगाया गया। उपभोक्ताओं को परेशान किए जाने की जानकारी मिलने पर प्रदीप बर्मन मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जनता के भारी विरोध के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभागीय गलती के कारण गलत बिजली बिल जारी हुए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार तक सभी प्रभावित उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में सुधार कर दोबारा बिल भेजने तथा विभागीय व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रदीप बर्मन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से ही उपभोक्ताओं को लगातार अनियमित बिजली बिल भेजे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस बार स्थिति हद से ज्यादा गंभीर हो गई है और करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को ₹10 हजार से लेकर ₹1 लाख तक के अनियमित बिजली बिल भेजे गए हैं।

प्रदीप बर्मन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर बिजली बिलों में सुधार नहीं किया गया तो बिजली विभाग में तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरी जवाबदेही बिजली विभाग की होगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि चास में किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल का नेता हो या कोई अधिकारी। जनता के हित और अधिकारों के लिए शक्ति सेना लगातार आवाज उठाती रहेगी।

← ठेका मजदूरों की आम सभा में एकजुटता का आह्वान झारखंड ऑनकोरीकॉन 2026: रांची में एडवांस ओरल कैंसर रिकंस्ट्रक्शन पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।