Month : June 2024

कसमार झारखण्ड बोकारो

अंतराष्ट्रीय बाल मजदूरी निषेध दिवस मनाया गया

admin
कसमार (रंजन वर्मा) : कसमार प्रखंड के बागदा पंचायत में विश्व बाल मजदूरी निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान किशोरियों की बैठक को संबोधित करते...
झारखण्ड धनबाद

बीसीसीएल ने इस्पात क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन किया

admin
धनबाद (प्रतीक सिंह) :कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने 11 जून, 2024 को होटल ली मेरिडियन, नई दिल्ली में...
अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो : जिला टास्क फोर्स ने सेक्टर 9 के कार वाशिंग गैराज से पांच बाल श्रमिको को विमुक्त कराया

admin
बोकारो (ख़बर आजतक) : उपायुक्त बोकारो के निर्दाशुनार गठित जिला धावा दल ने आज श्रम विभाग के नेतृत्व में बोकारो के सेक्टर 9 के कार...
गोमिया झारखण्ड बोकारो

ब्रह्मकुमारीज राजयोग सेवा केंद्र द्वारा कलश यात्रा आयोजित

admin
गोमिया (ख़बर आजतक) : बेरमों अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह पंचायत में पांच दिवसीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवा केंद्र द्वारा शिविर का आयोजन 12...
अपराध झारखण्ड पलामू

पलामू एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए सहायक अभियंता को किया गिरफ्तार

admin
पलामू (ख़बर आजतक) : मेदिनीनगर।पलामू प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए एक सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सहायक अभियंता अनुज कुमार...
अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो में दिन दहाड़े ज्वेलरी दुकान पर गोलीबारी कर फरार हुए अपराधी

admin
बोकारो (ख़बर आजतक) : बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो में एक ज्ञान ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान पर गोली चली है. ये दूकान घटना मेघदूत मार्केट...
झारखण्ड धनबाद

मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां जोरों पर

admin
धनबाद (ख़बर आजतक) : आगामी 15 जून को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व झरिया विधायक और मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले...
Uncategorized झारखण्ड धनबाद

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आयोजित किया मेगा रिटेल एक्स्पो कार्यक्रम

admin
धनबाद (ख़बर आजतक) : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय धनबाद द्वारा मेगा रिटेल एक्स्पो कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को प्रभातम मॉल में किया गया।...
कसमार झारखण्ड बोकारो

अल्ट्रा पुअर रेस्पोंसिव पंचायत कार्यशाला का आयोजन

admin
आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना पंचायतों की जिम्मेदारी- सुकांत जैनामोड़ (ख़बर आजतक) : मंगलवार को जरीडीह प्रखंड के जैनामोड़ स्थित होटल आर्यन इंटरनेशनल...
झारखण्ड बोकारो शिक्षा

चिन्मय स्माइल बैक प्रतिभा पोषण सम्मान समारोह में 44 मेधावी विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण

admin
बोकारो (ख़बर आजतक) चिन्मय विद्यालय बोकारो में चिन्मय स्माइल बैक संस्था द्वारा आयोजित प्रतिभा पोषण छात्रवृत्ति वितरण 2024 कार्यक्रम संपन्न हुआ । यह कार्यक्रम कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था । जिला स्तरीय परीक्षा के माध्यम से 44 छात्र छात्रों का चयन किया गयाजिन्हें आज मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामिनी संयुक्तानंद सरस्वती और अति विशिष्ट अतिथि श्री जगन्नाथ लोहरा जिला शिक्षा पदाधिकारी बोकारो ने प्रमाणपत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया । आज के कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । वी प्रोड्यूस मोर देन व्हाट वी कंज्यूम कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रछात्राओं एवं उनके विभाग को तथा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए संजीव मिश्रा ने कहा कि मुझे हमेशा यह बात सालता रहता है कि हम सभी प्रतिज्ञा लेते हैं कि वी लिव ऑनेस्टली  द  नोबेल लाइफ ऑफ सैक्रिफ़ाइस एंड प्रोड्यूसिंग मोर देन व्हाट वि कंज्यूमलेकिन व्यवहार में इस प्रकार का जीवन नहीं जीते यह बात आत्मा को कचोटती रहती थी कि मानव सेवा के लिए समाज सेवा के लिए क्या किया जाए । परम पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद महाराज का कहना था कि शिक्षा ही समाज में व्याप्त सभी प्रकार के अंधकार को दूर कर सकता है । इसलिए 2009 में वंचित वर्ग के मेधावी छात्रों की सहायता के लिए चिन्मय स्माइल बैक की स्थापना की गई।इसके माध्यम से प्रत्येक वर्ष 3 मेधावी छात्रछात्राओं को पढ़ने के लिए संपूर्ण व्यय का भार वहन किया जाने लगा इस वर्ष इसका विस्तार करते हुए निर्णय लिया गया की प्रतिभा पोषण कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मेघावी छात्रों की सहायता की जाए।  यह इसका प्रथम संस्करण है जिसके प्रथम चरण में 600 बच्चों की परीक्षा के माध्यम से उपस्थिति दर्ज हुई थी। जिसमें 106 बच्चे दूसरे चरण में साक्षात्कार के लिए चयनित हुए और अंततोगत्वा 44 मेधावी छात्रों को चयन किया गया और आज उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है । जिसमें कक्षा सातवीं से दसवीं तक की छात्र-छात्राएं हैं । उनकी प्रोत्साहन राशि इस प्रकार है कक्षा 7 के लिए 4400 कक्षा 8 के लिए 5500 कक्षा 9 के लिए 6600 रुपए तथा कक्षा 10 के लिए 7700 । इस प्रकार  कुल पुरस्कृत राशि 2,68,400 है। मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी संयुक्तानंद सरस्वती ने अपने आशीर्वचन में कहा कि आप सभी बच्चों में असीम आशा देख रही हूं। आप सभी  प्रतिभावान एवं परिश्रमी है, आप सभी आगे बढ़े।  परंतु ध्यान रहे कभी भी जीवन मूल्य से समझौता न करें । उच्च गुणों से युक्त सामर्थ्यवान बने।  स्वयं आगे बढ़े और दूसरों की भी बढ़कर मदद करें । प्रतिभा पोषण एक अनूठा पहल है इससे दूर दराज के क्षेत्र में भी छात्रों में पढ़ाई के प्रति अभिरुचि उत्पन्न होगी।   विशिष्ट गणमान्य अतिथि श्री जगन्नाथ लोहरा जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्रवृत्ति वितरण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि चिन्मय स्माइल बैक की यह  अनूठी पहल के लिए मैं सभी पदाधिकारी को धन्यवाद देता हूं । वास्तव में यह मानवता की एक अनूठी सेवा है । इसका दूरगामी प्रभाव झारखंड के दूर दराज के क्षेत्र में पड़ेगा । अधिक से अधिक छात्र पढ़ाई के प्रति जागरूक होंगे । इस कार्यक्रम में 44 छात्र-छात्राओं को  पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से दी गई । कार्यक्रम के अंत में रितेश तिवारी सदस्य चिन्मय एल्युमिनी संघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि के साथ साथ इस कार्यक्रम में बिश्वरूप मुखोपाध्याय, अध्यक्ष चिन्मय विद्यालय, महेश त्रिपाठी सचिव चिन्मय विद्यालय, आर एन मल्लिक कोषाध्यक्ष चिन्मय विद्यालय, सूरज शर्मा प्राचार्य चिन्मय विद्यालय, नरमेंद्र कुमार उप-प्राचार्य चिन्मय विद्यालय, संजीव कुमार मिश्रा संयोजक चिन्मय एलुमिनी संघ, शशांक झा संस्थापक सदस्य,शैबाल गुप्ता एवं स्मृति शामिल थे।  कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने सफलतापूर्वक किया।  कार्यक्रम का समापन चिन्मय विद्यालय गीत से किया गया । जिसमें  विद्यालय के संगीत विभाग के जय किशन राठौड़, रूपक झा,  दिनेश कुमार के साथ साथ स्टूडेंट्स कॉउन्सिल के सदस्य उपस्थित थे।...