Uncategorized

21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ होगी थीम

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन को लेकर आयुष निदेशालय, झारखंड ने सभी उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है।

21 जून को राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, पार्कों, वृद्धाश्रमों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बलों, स्कूली बच्चों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योग जागरूकता के लिए प्रतियोगिताएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। डॉ. राहुल किशोर सिंह ने बताया कि योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *